HomeAccidentAccident : कार व बाइक की जोरदार भिड़ंत, 02 घायल अल्मोड़ा रेफर

Accident : कार व बाइक की जोरदार भिड़ंत, 02 घायल अल्मोड़ा रेफर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। यहां मंगलवार देर शाम सुयालबाड़ी के पास एक तेज रफ्तार कार व बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अल्मोड़ा बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या यूपी 14 एफके 4050 जागेश्वर को जागेश्वर को जा रही थी तभी सुयालबाड़ी के पास विपरीत दिशा से आती एक बाइक से कार की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार बेरीनाग से हल्द्वानी बारात में शामिल होने जा रहा था।

क्वारब चौकी पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलने पर क्वारब पुलिस चौकी से एसआई गोविंदी टम्टा, कांस्टेबल आनंद राणा व विजय आगरी सीएचसी सुयालबाड़ी ले गए। जहां डॉ. खुशबू परवीन व जीएनएच नर्स कमलेश ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद बेहतर उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में बाइक सुवार सुनील कुमार उम्र 27 साल पुत्र मोहन कुमार तथा कार चालक रोहित कोहली उम्र 23 साल पुत्र जगदीश घायल हो गए। ​टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा व बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments