HomeAccidentAccident : नशे में धुत्त तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, 01...

Accident : नशे में धुत्त तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, 01 की मौत, 04 गंभीर

ADVERTISEMENTS

CNE DESK. आज एक तेज रफ्तार कार चालक ने शराब के नशे में कहर ढा दिया। उसने आती-जाती तीन बाइकों पर जोरदार टक्कर मार दी। वह एक के बाद एक बाइक को टक्कर मारता रहा और लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो महिलाओं समेत 04 गंभीर रूप से घायल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बाजपुर (Bajpur, Uttarakhand) की है। जहां आज शनिवार को नैनीताल रोड ग्राम नमूना में हल्द्वानी की ओर से आ रही एक तेज गति कार ने तीन बाईकों को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ग्राम बरहैनी निवासी बाईक सवार मोहम्मद आरिफ (30 साल) पुत्र शराफत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दंपत्ति की 01 साल की मासूम बेटी भी उनके साथ थी। जो कि दुर्घटना के बाद दूर छिटक कर गिर गई। यह मासूम पूरी तरह स्वस्थ्य है। उसे एक खरोंच तक नहीं आई है।

इसके बाद भी नशेड़ी कार चालक नहीं रूका। उसने तभी दूसरी बाईक पर सवार स्वर्णजीत कौर पत्नी जीत सिंह तथा जीत सिंह पुत्र केसर सिंह निवासी फौजी कॉलोनी को भी चपेट में ले लिया। जिसमें यह दोनों भी गंभीर घायल हो गये। इसके बाद भी कहर नहीं थमा। कार ने तीसरी बाईक पर सवार गौतम निवासी वार्ड नंबर 8 बाजपुर को भी टक्कर मार घायल कर दिया।

इस बीच वहां मौजूद लोगों ने मामले की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। बावजूद इसके लंबे समय तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिस पर लोगों ने पुलिस की मदद से अपने वाहनों से घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल गुड़िया तथा स्वर्णजीत कौर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कार सवार युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

सीसीटीवी कैमरों से लैस हुआ हल्द्वानी शहर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments