HomeAccidentहादसा : दिल्ली से देहरादून आ रही बस पलटी, कई यात्री घायल

हादसा : दिल्ली से देहरादून आ रही बस पलटी, कई यात्री घायल

देहरादून। आज बुधवार की सुबह दिल्ली से देहरादून आ रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 आपातकालीन सेवा की मदद से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के दिल्ली से देहरादून आ रही एक यात्री बस लाल तप्पड़ फन वैली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए। घटना सुबह 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। चौकी प्रभारी विकेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली से देहरादून के लिए बस आ रही थी। बस में कुछ यात्री हरिद्वार में उतर गए थे। दुर्घटना के वक्त बस में करीब चालक और परिचालक समेत 17 यात्री थे।

बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। चार यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्हें 108 की सहायता से एम्स ऋषिकेश उपचार के लिए भेजा गया है। जबकि दो अन्य घायलों को आपातकालीन वाहन में ही उपचार दिया गया। अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

घायलों को भेजा गया एम्स ऋषिकेश

बस पलटने के बाद घायल सारिका नेगी 21 वर्ष टिहरी गढ़वाल, मनीषा रावत 23 वर्ष मोहिनी रोड देहरादून, अभिजीत 31 वर्ष भीलवाड़ा राजस्थान, शिखा थापा 23 वर्ष राजपुर रोड देहरादून, दिनेश 37 वर्ष राजस्थान को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। इसके अलावा आंशिक घायल शिवानी गर्ग मसूरी, निशांत सिंह फरीदाबाद को मौके पर ही उपचार किया गया। साथ ही सुरक्षित लोग को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़े – मिलिए उत्तराखंड की जुड़वा SDM बहनों से, जिनका अल्मोड़ा से रहा गहरा नाता

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments