HomeAccidentAccident : डंपर से भिड़ी बाइक, दो युवक गंभीर हालत में हल्द्वानी...

Accident : डंपर से भिड़ी बाइक, दो युवक गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा—हल्द्वानी हाईवे में छड़ा के पास हुई दुर्घटना

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी। यहां छड़ा के पास एक तेज रफ्तार बाइक की डंपर से भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

Accident News : प्राप्त जानकारी के अनुसार नौगांव, काकड़ीघाट निवासी गौरव सिंह उम्र 23 साल पुत्र जोगा सिंह और हरीश जंतवाल उम्र 30 साल पुत्र दीवान​ सिंह आज काकड़ीघाट से अपने घर नौगांव जा रहे थे। इस बीच छड़ा के पास अचानक उनकी बाइक संख्या एमएच 12 टीएम 1649 हल्द्वानी को जा रहे डंपर संख्या यूके 04 सीसी 1122 से जा टकराई।

जिसके बाद दोनों युवक सड़क पर रपट गए। इस बीच पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के चलते हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

इधर प्रत्यशदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार युवकों को गंभीर चोट लगी है। प्रथम दृष्टया उनकी ही गलती प्रतीत हो रही है। डंपर चालक कृपाल कार्की पुत्र भगवान सिंह कार्की निवासी बरेली रोड, हल्द्वानी से पुलिस पूछताछ कर रही है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments