HomeAccidentदर्दनाक हादसा : यहां वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुएं का स्लैब टूटने...

दर्दनाक हादसा : यहां वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से 13 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल

ADVERTISEMENTS

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया में बुधवार देर रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल 12 से अधिक लोगों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुयी है। मरने वालों में महिलायें, किशोरियां और बच्चे शामिल हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होने ट्वीट किया “जनपद कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामवासियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।” जिला प्रशासन ने हादसे में मरने वाले प्रत्येक के परिजन को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि दिए जाने की बात कही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नौरंगिया स्कूल टोला गांव में कल रात हल्दी के मटकोड़ की रस्म के दौरान अचानक कुएं का स्लैब टूट गया और 25 से अधिक महिलाएं, युवतियां व बच्चे भरभराकर कुएं में गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सबको कुएं निकाला।

उन्होंने बताया कि नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा के विवाह से पहले हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं के सामने मटकोड़ (विवाह के पहले की रस्म) का कार्यक्रम चल रहा था। जिस कुएं के पास कार्यक्रम चल रहा था, उसे आरसीसी स्लैब बनाकर बंद किया गया था। रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवती व बच्चियां कुएं पर बने स्लैब पर जाकर खड़े हो गए। अचानक स्लैब टूट गया और उसपर खड़ी महिला, युवतियां व बच्चियां कुएं में समा गईं। कुआं काफी गहरा है। पानी भी भरा था। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

आसपास के लोगों ने राहत-बचाव शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दल-बल के साथ आए पुलिसकर्मियों ने राहत-बचाव कार्य तेज किया। जिन लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया, उन सबको जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण किया और 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

Uttarakhand : पिता ने की तीन साल के मासूम बेटे की हत्या, पुलिस को किया गुमराह

मृतकों में पूजा यादव (20), शशिकला (15), आरती (13), पूजा चौरसिया (17), ज्योति चौरसिया(10), मीरा (22), ममता (35), शकुंतला (34), परी (20), राधिका (20) और सुंदरी (9) शामिल है। दो की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना के बाद गांव के प्रिंस और रविशंकर समेत कई लोगों ने अपनी जान की परवाह नहीं की और अंधेरे के बीच गहरे कुएं में उतर गए। एक करके महिला, युवती व बच्चियों को बाहर निकालना शुरू किया। छह लोगों को बाहर निकाला जा सका था। इस बीच पुलिस भी आ गई। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में 25 महिला, युवती और बच्चियों को कुएं से बाहर निकाला गया है। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सबका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

नौरंगिया गांव में पांच वर्ष पहले भी एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2017 में गांव में बारात आई थी, जिसमें सड़क के किनारे द्वार पूजा से पहले आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। बराती और घराती आर्केस्ट्रा देख रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित पिकअप लोगों को रौंदते हुए निकल गयी थी। उस हादसे में क्यासपति, बिट्टू शर्मा, अंगिरा व तारा देवी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग घायल हुए थे।

बरामद हुए 02 युवकों के शव, दोस्त को बचाने के खातिर दे दी जान

कोविंद ने कुशीनगर हादसे पर दुख व्यक्त किया
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

कोविंद ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार सुनकर व्यथित हूँ। इस दर्दनाक हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

मोदी ने कुशीनगर हादसे पर दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे पर दुख जताते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मोदी गुरूवार को ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।” News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू समाप्त, पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे होटल, जिम और शॉपिंग मॉल

उत्तराखंड ब्रेकिंग : बीजेपी ने चार नेता पार्टी से निकाले, प्रदेश अध्यक्ष पर सवाल

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments