HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत न्यूज : रंग लाया आंदोलन, मान ली गई छात्रों की अधिकांश...

रानीखेत न्यूज : रंग लाया आंदोलन, मान ली गई छात्रों की अधिकांश मांगें, छात्र संघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा व महासचिव सुधांशु भट्ट का अनशन समाप्त

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ADVERTISEMENTSAd

यहां छात्र संघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा के नेतृत्व में महाविद्यालय में खस्ताहाल सड़क के पर्ननिर्माण, ई लाइब्रेरी, वानिकि व योग विज्ञान विषय खोले जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात के बाद मिले सार्थक आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया है। अधिकांश मांगे पूरी हो जाने पर भूख हड़ताल पर बैठे मनीष भैसोड़ा व सुधांशु भट्ट ने अनशन खत्म करने की घोषणा की। कालेज प्राचार्य प्रो. हेमा रावत द्वारा उनकी भूख हड़ताल को समाप्त कराया गया। उल्लेखनीय है कि दोनों छात्र नेताओं को गत दिवस स्वास्थ्य में आई खराबी के चलते अस्पताल भर्ती कर दिया गया था। छात्र संघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा ने बताया कि उनकी अधिकांश मांगे मान ली गई हैं, जिनमें महाविद्लय की खस्ता हाल सड़क का पुनः निर्माण, रात्रि प्रकाश के लिए 10 सौर ऊर्जा लगाने, छात्रावास का पूर्णत: निर्माण करने, प्रत्येक कक्षाओं में रूम हीटर लगवाने, ई लाइब्रेरी खेालने, फर्नीचर की व्यवस्था करने, 20 अतिरिक्त कम्प्यूटर देने, शौचालयों की उचित व्यवस्था करने, अगले सत्र से बीएससी वानिकी और योग विज्ञान के विषय खोले जाने, खेल मैदान जल्द तैयार करने तथा गेटों का सौन्दर्यकरण शामिल है।

छात्र संघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments