HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा, देखिये वीडियो : चौघानपाटा में एबीवीपी ने फूंका चीन का पुतला,...

अल्मोड़ा, देखिये वीडियो : चौघानपाटा में एबीवीपी ने फूंका चीन का पुतला, जमकर नारेबाजी

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चीन के साथ हुए संघर्ष में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और चीनी सरकार का पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया। उन्होंने जनता से चीन के सामान का पूरी तरह बहिष्कार करने का आह्वान भी किया।
आज शुक्रवार को विद्यार्थी परिदष कार्यकर्ता यहां चौघानपाटा में जमा हुए। जहां उन्होंने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि चीन ने बिना किसी उकसावे के पेट्रोलिंग कर रहे भारतीय जवानों पर धोखे से हमला कर दिया, जिससे हमारे इतने जवानों की शहादत हो गयी। चीन की यह हरकत सैन्य नियमों के विरूद्ध है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद चीन निर्मित हर प्रकार के समान के पूर्ण बहिष्कार का आह्वान करती है। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री प्रशांत गौड़, कुमाऊं सह संयोजक निर्मल तड़ागी, विभाग संयोजक देवाशीष धानिक, जिला संयोजक नवीन नैनवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुनय पांडे, कमल नेगी, आशीष जोशी, रोहित बिष्ट, ब्रजेशी बुधलाकोटी, बन्नी, शैलेंद्र पवार, पंकज बोरा, राहुल, आदित्य बिष्ट आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments