HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज : अर्नब की गिरफ्तारी पर भड़के एबीवीपी कार्यकर्ता, महाराष्ट्र सरकार का...

सितारगंज : अर्नब की गिरफ्तारी पर भड़के एबीवीपी कार्यकर्ता, महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। पत्रकार अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका। बुधवार को एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी के आह्वान पर अलग-अलग इकाइयों ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। सितारगंज के मुख्य चौक पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार का और प्रशासन का पुतला फूंक कर कहा कि महाराष्ट्र सरकार तानाशाही से चल रही है। महाराष्ट्र प्रशासन ने बिना किसी वारंट के अर्नब गोस्वामी को हिरासत में ले लिया है। कार्यकर्ताओ ने अर्नब को तत्काल रिहा करने की मांग उठाई। इस मौके पर कार्यकारणी सदस्य देवेश कुमार, नगर मंत्री विशाल श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष कशिश अरोरा, कॉलेज अध्यक्ष अमित, जगदीश, जैकी, हीरा, गुरवीर, नवीन जोशी व मयंक गहतोड़ी आदि लोग मौजूद रहे।

एम्स ऋषिकेश : मूत्राशय, प्रजनन अंगों और किडनी के कैंसर के मरीजों के लिए अच्छी खबर, अब रोबोटिक सर्जरी की सुविधा के साथ उपचार उपलब्ध

सितारगंज न्यूज़ : खेत देखने गए किसान को धमकाया, जान से मारने की धमकी, आधा दर्जन लोगों पर केस

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments