HomeBreaking Newsआलीशान होटलों का बगैर बिल चुकाये हुआ फरार, शातिर ठग इंद्रनील ...

आलीशान होटलों का बगैर बिल चुकाये हुआ फरार, शातिर ठग इंद्रनील गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

✒️ होटल स्वामियों को लगाया 01 लाख से अधिक का चूना

ऋषिकेश। पुलिस ने आलीशान व महंगे होटलों में लंबे समय तक रुकने के बाद बिना पेमंट किए फरार हुए एक ठग को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। ऋषिकेश में ही यह युवक दो होटल स्वामियों को एक लाख रूपये के अधिक का चूना लगा चुका है। अब पुलिस इसकी कुंडली खंखाल रही है। चूंकि पुलिस को शक यह शातिर बहुत से अन्य होटलों में भी ऐसी हरकत कर चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश क्षेत्र थाना मुनिकीरेती व लक्ष्मणझूला में एक व्यक्ति द्वारा होटल स्वामियों के साथ ठगी का मामला प्रकाश में आया। पता चला कि इंद्रनील भट्टाचार्य नाम का एक दिल्ली का पर्यटक कई-कई दिनों तक महंगे होटलों में रूकने के बाद बगैर कमरे और भोजन का बिल चुकाये फरार हुआ है। दो माह से इसका कुछ अता-पता नहीं है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

मुनिकीरेती थाना के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के मुताबिक वीरभ्रद निवासी दिनेश कुमार ने बीती 04 दिसंबर को थाने में तहरीर दी थी। जिसमें कहा गया कि दिल्ली निवासी इंद्रनील भट्टाचार्य उनके तपोवन में स्थित होटल में रूका था। होटल रूद्रम में एक माह बीतने पर वह एटीएम से पैसे निकालने की बात कहकर फरार हो गया। तहरीर में बताया गया कि इस व्यक्ति पर होटल का 58 हजार 632 रुपया बकाया है। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि ज्ञात हुआ कि यह इंद्रनिल नाम का ठग लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही हरकत कर चुका है। वहां, जोस्टल होटल के संचालक ने पुलिस को बताया कि यह ठग 51 हजार 648 रुपये का बिल बगैर चुकाए भाग गया है।

जिसके बाद इस शातिर ठग की तलाश शुरू हुई। एक सूचना पर पुलिस ने इंद्रनिल भट्टाचार्य को इसके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह बी -169 पांडव नगर, पूर्वी दिल्ली को नोएडा सेक्टर 19 में रह रहा था। पुलिस के अनुसार यह युवक मार्शल आर्ट सिखाता है और कोच के रूप में विभिन्न राज्यों में जाता है। महंगे होटलों में रूकना इसका शौक है। यह होटलों में रूकता है, जमकर खाता-पीता, घूमता है और जब बिल चुकाने की बारी आती है तो बड़ी होश्यारी से भाग निकलता है। शुरू में होटल स्वामियों को विश्वास में लेने के लिए यह रोज के रोज पैसे चुका है। फिर दो-तीन दिन बाद अब सारी राशि एक साथ चुका दूंगा कहकर झांसे में ले लिया करता है। पुलिस को शक है कि यह इस तरह की वारदता विभिन्न राज्यों में कर चुका होगा। पुलिस इससे पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments