HomeUttarakhandAlmoraAlmora: आंचल दही अब नए आकर्षक पैक में, पाउच पैकिंग में भी...

Almora: आंचल दही अब नए आकर्षक पैक में, पाउच पैकिंग में भी उपलब्ध

ADVERTISEMENTS

⏩ सिर्फ दो रोज में टोन्ड दूध के विक्रय में गजब की वृद्धि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आंचल दही कल मंगलवार से बाजार में एक नए आकर्षक पैक में दिखाई देगा। उपभोक्ताओं को अब कल से 400 ग्राम के पाउच में भी दही पैक मिलेगा। दुग्ध संघ का दावा है कि इसकी न केवल पैकिंग आकर्षक है, बल्कि स्वाद भी पहले से बेहतर होगा, जो एक नई तकनीक की बदौलत संभव हो पाया है।

दुग्ध संघ के अध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट ने बताया कि कल मंगलवार 20 सितंबर, 2022 से आंचल एक और नया उत्पाद बाजार में आ रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक आंचल का दही 200 और 400 ग्राम का डिब्बा पैक आता था। अब उपभोक्ताओं की मांग पर दुग्ध संघ ने 400 ग्राम के पाउच में भी दही पैक उतार दिया है। जिसकी कीमत 40 रूपये मात्र रखी गयी है। इससे जहां एक ओर उपभोक्ताओं की मांग पूरी होगी, वहीं पौली पैक में दही आने से उपभोक्ताओं को ले जाने में सुविधा भी रहेगी।

श्री बिष्ट ने बताया कि बाजार के विक्रय दरों में 17 सितंबर, 2022 से आंशिक संशोधन करने के पश्चात भी दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों के विक्रय में आशातीत वृद्धि दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि आंचल के दुग्ध उत्पाद विश्वसनीय एवं गुणवत्तायुक्त हैं। उन्होंने बताया की आंचल का टोन्ड दूध दुग्ध संघ द्वारा इकोनामी पैक की तर्ज पर 20 रूपये प्रति पैकेट करने पर अधिक लोगों तक उसकी पहुंच हुई है, जिसमें विगत दो दिन में ही टोन्ड दूध के विक्रय में 500 लीटर की वृद्धि हुई है। बिष्ट ने बताया कि उपभाक्ताओं को आँचल दही व आँचल का पनीर का स्वाद भी अब पहले से और बेहतर लगेगा, क्योकि उनमें अब नयी टैक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है।

दही के इस नये पैक के साथ ही दही और पनीर का स्वाद भी अब पहले से बेहतर एवं स्वादिष्ट बनाया गया है, जिसमें नई तकनीक का प्रयोग किया गया है

– अरुन नगर कोटी, प्रभारी जीएम

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments