HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : अन्य पार्टियों द्वारा 'आप' में प्लांट किये गये अराजकों...

Almora News : अन्य पार्टियों द्वारा ‘आप’ में प्लांट किये गये अराजकों से सावधान रहें आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता : भुवन चंद्र जोशी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य भुवन चंद्र जोशी ने कहा कि कुछ अराजक किस्म के लोग अन्य पार्टियों द्वारा पार्टी में प्लांट किये जाते हैं, जो समय—समय पर भ्रम फैलाते हैं। पार्टी और कार्यकर्ता ऐसे बहरूपियों से सतर्क रहना होगा।

दरअसल, मुद्दा यह है कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रभारी दिनेश मोहनिया द्वारा प्रदेश संगठन में फेर बदल करते हुए विधानसभा प्रभारियों की नव नियुक्ति की गई है। आरोप है कि जारी लिस्ट के आधार पर कुछ लोग पार्टी उम्मीदवारी की अपनी टिकट की दावेदारी पक्की होने की बात कह रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ और संस्थापक सदस्य, पूर्व मीडिया प्रभारी और पूर्व में निर्दलीय चुनाव लड़ चुके भुवन चन्द्र जोशी ने उक्त विषय में जानकारी मीडिया के समझ साझा की है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड आप प्रभारी दिनेश मोहनिया द्वारा प्रदेश संगठन में फेर बदल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को पदमुक्त करते हुए, जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती देने हेतु उन्हें अब अलग—अलग विधानसभाओं में भेजते हुए 10 विधानसभाओं के प्रभारियों की नव नियुक्ति की है। जिसमें चार गढ़वाल और 6 कुमाऊं क्षेत्र से हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा प्रभारियों में सुमंत तिवारी, प्रशांत राय, मनोहर लाल पहाड़ी, दिग्मोहन नेगी, बसंत कुमार, अमित जोशी, शिशुपाल सिंह रावत, दीपक बाली, अजय जायसवाल व एस एस कलेर शामिल हैं। भुवन चंद्र जोशी ने कहा कि इस लिस्ट को ले कर कुछ शरारती तत्वों द्वारा मीडिया और आम जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है कि ये ही लिस्ट विधानसभा उमीदवारों की भी है जिनका टिकट पक्का हो गया है, जो की पूर्णतया असत्य है।

उन्होंने बताया की पार्टी नेतृत्व के द्वारा कुछ साथियों को विधानसभा प्रभारी के रूप में विधानसभा में कार्य करने की जिम्मेदारी दी गयी है, परन्तु उनके द्वारा ये अफवाह उड़ाई जा रही है की विधानसभा प्रभार के साथ ही उनका टिकट भी पक्का हो गया है, जो की असत्य है। जिसकी पुष्टि उन्होंने प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया से भी कर ली है। उन्होंने कहा इस प्रकार की अफवाह से पार्टी के लिए कार्य कर रहे साथियों का मनोबल टूट रहा है, जो की सही नहीं है।

भुवन चंद्र ने कहा कि वह पार्टी के लिए कार्य कर रहे सभी साथियों को बता देना चाहते हैं की आम आदमी पार्टी अन्य पार्टियों से अलग है। आप में से जो लोग दावेदारी करना चाहते हैं वो पार्टी द्वारा निर्धारित एक प्रक्रिया के तहत उचित समय आने पर फार्म भरेंगे और योग्य व्यति को ही उमीदवार बनाया जायेगा वो भी सर्वसम्मति से। तब तक सभी से अनुरोध है की वह आप मुखिया अरविन्द केजरिवाल की व्यवस्था परिवेर्तन की इस लड़ाई में उनका साथ दें।

भवुन चंद्र जोशी ने कहा कि कुछ अराजक किस्म के लोग अन्य पार्टियों द्वारा पार्टी में प्लांट किये जाते हैं, जो समय—समय पर भ्रम फैलाते हैं। जैसा की पूर्व में भी चिन्हित किये गये हैं। इसलिए पार्टी और कार्यकर्ता ऐसे बहरूपियों से सतर्क रहें और अन्य दलों की इस साजिश से पार्टी को बचाते हुए एकजुट होकर पार्टी के कार्य करते रहेंं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments