HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : गैरसैंण कमिश्नरी के विरोध में आम आदमी पार्टी का...

Almora News : गैरसैंण कमिश्नरी के विरोध में आम आदमी पार्टी का आंदोलन जारी, उपाध्यक्ष अमित जोशी के धरने को बीते 09 दिन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गैरसैंण कमिश्नरी को लेकर मुखर आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष अमित जोशी कार्यकर्ताओं सहित पिछले 9 दिनों से दिन—रात धरने पर बैठे हैं। पार्टी का दावा है कि धरने को स्थानीय लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।
धरनास्थल पर अमित जोशी ने कहा कि अल्मोडा को कुमाऊँ मंडल से हटाकर गैरसैंण कमिश्नरी में जोड़ने के सरकार के फैसले के खिलाफ उनका धरना जारी रहेगा। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर इस आंदोलन को मुकाम तक पहुंचा कर रही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के बाद अब बागेश्वर में भी आप कार्यकर्ता तेजी से अपने आंदोलन को आगे बढ़ा रहे हैं। दावा किया कि अल्मोड़ा के हजारों निवासी पोस्टकार्ड एवं सिग्नेचर के माध्यम से आम आदमी पार्टी के धरने को अपना पहले ही समर्थन दे चुके हैं। अमित जोशी ने कहा कि अब बीजेपी के मंत्री भी इस मुद्दे पर अपनी बंद जुबान को खोल कर इसकी पैरवी कर रहे हैं, जबकि ये पहले भी मंत्रिमंडल में थे जब ये काला निर्णय लिया गया। तब इन्होंने इसके खिलाफ जनभावनाओं का सम्मान भी न करते हुए चुप्पी साधे रही। अब जब आप आंदोलन कर रही तो महज जनता के बीच जाकर उनको बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ 9 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार के नुमाइंदों ने धरने पर बैठे आंदोलनकारियों की कोई सुध नहीं ली है, वहीं दूसरी तरफ धीरे-धीरे आम आदमी पार्टी का यह धरना अल्मोड़ा का एक बड़ा जन आंदोलन बनता जा रहा है। आप उपाध्यक्ष ने कहा आने वाले दिनों में इसी धरने पर अलग अलग तरीकों से कुमाऊनी और अल्मोड़ा की संस्कृति को जिया जाएगा। आप उपाध्यक्ष ने कहा कि ये आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कुमाऊं और अल्मोड़ा के जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस फैसले को वापिस न लिया जाय। इधर आज वृद्ध जागेश्वर जन संघर्ष समिती ने क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश भट्ट एवं युवा नेता गोपाल भट्ट के नेतृत्व में कई जन प्रतिनिधियों ने आंदोलन को समर्थन दिया। धरने में आज जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, एनएल साह, वैभव जोशी, जगमोहन फर्त्याल, अखिलेश टम्टा, रोहित सिंह, संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, रजनी पंत, योगेंद्र अधिकारी, पारस नेगी, देव सिंह टंगड़िया, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, प्रकाश कांडपाल, नवीन चन्द्र आर्य, एसआर बेग, अफसान खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments