HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: आधार केंद्रों का संचालन सही तरीके से किया जाए—नबियाल

बागेश्वर: आधार केंद्रों का संचालन सही तरीके से किया जाए—नबियाल

ADVERTISEMENTS

✍️ एडीएम ने जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक ली

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक लेते हुए आज अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने आधार केंद्रों का प्राथमिकता के साथ संचालन करने के निर्देश दिए और कहा कि शून्य से पांच वर्ष के बच्चों के आधार कार्ड बनाने में तेजी लाने, 18 वर्ष तक के नागरिकों की बायोमेट्रिक कराने, आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

बुधवार को कलक्ट्रेट पर आयोजित बैठक में एडीएम ने कहा कि आधार केंद्र संचालित नहीं होने, आधार बनाने, नाम सुधारने की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व बाल विकास अधिकारी जिले में बंद पड़े आधार सेंटरों को संचालित कराएं। उन्होंने पोस्ट आफिस, ग्रामीण तथा इंडियन बैंक को भी दिशा-निर्देश दिए। वह आवंटित आधार मशीन से नागरिकों के आधार अपडेशन आदि कार्यों को प्राथमिकता करेगा। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर से कहा कि जहां मशीनों का संचालन नहीं हो रहा हो, उनका सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई करेंगे।

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथारिटी आफ इंडिया ने 10 वर्ष से अधिक समय से बने आधार कार्ड को फ्री अपडेट की सुविधा दी है। जिसकी अंतिम तिथि 14 सितंबर तक है। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोहित बहुगुणा, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रेनु नगरकोटी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments