HomeUttarakhandNainitalभीमताल घूमने आए युवक की पहाड़ी से गिरकर मौत

भीमताल घूमने आए युवक की पहाड़ी से गिरकर मौत

भीमताल | रुद्रपुर से भीमताल घूमने आए एक युवक की बीते मंगलवार को भीमताल से घर की तरफ वापसी करते समय भीमताल बोहराकुन की सुसाइड पॉइंट की पहाड़ी से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ ने देर रात तक सर्च अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। और भीमताल सीएचसी की मोर्चरी में रख दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बुधवार को परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पंचनामा भरने की कार्यवाही हुई। जानकारी देते हुए भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया एसडीआरएफ के साथ देर रात तक अभियान चलाया और शव को बाहर निकाला। कहा की परिजन भीमताल सीएचसी पहुंच चुके है। पंचनामे की कार्यवाही की गई और पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। युवक की पहचान 32 वर्षीय पंकज बाला निवासी गदरपुर, रुद्रपुर के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments