HomeBreaking NewsReel बना रहे युवक को गुस्साए हाथी ने पैरों तले रौंदा, मौत,...

Reel बना रहे युवक को गुस्साए हाथी ने पैरों तले रौंदा, मौत, देखें Viral Video

ADVERTISEMENTS

चंद सेकंड में चली गई जान, चिल्लाती रह गई भीड़

CNE DESK/यूपी के बिजनौर से एक दर्दनाक ख़बर आई है। यहां रील बना रहे युवक को जंगली हाथी ने पटक कर मार डाला। हाथी हाईडिल कॉलोनी में कई दिनों से उत्पात मचा रहा था। युवक की मौत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना अफजलगढ़ क्षेत्र के हबीब वाला गांव की बताई जा रही है।

Watch Viral Video –

Elephant Attack : प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व साहूवाला रेंज से निकला एक हाथी बुधवार दोपहर लगभग लगभग 35 किलोमीटर दूर धामपुर क्षेत्र के गांव हबीबवाला के खेतों में आ गया। सूचना मिलने पर धामपुर रेंजर गोविंद राम गंगवार, डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह आदि टीम के साथ पहुंचे। हाथी खेतों के पास घने पेड़ों व झाड़ियों में छिपा खड़ा रहा।

इस दौरान गांव में हाथी आने की सूचना पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को हाथी के पास जाने से रोका, लेकिन धामपुर क्षेत्र के गांव बगदाद अंसार का एक 28 वर्षीय युवक मुरसलीन पुत्र खुर्शीद हाथी के पास चल दिया।

गुस्साए हाथी ने ले ली जान

इस बीच उसने हाथी का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। बढ़िया रील बनाने के प्रयास में वह हाथी के काफी पास पहुंच गया। तभी हाथी भड़क गया और उसकी ओर दौड़ पड़ा। हाथी ने मुरसलीन काे पहले ठोकर मारी और फिर पैरों से कुचल दिया। यह सब कुछ केवल दस से 15 सेकेंड के अंदर ही हो गया और वहां मौजूद लोग केवल चिल्लाते रह गए। मुरसलीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर डीएफओ अरुण कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी किशन अवतार व अन्य अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस के मुताबिक मुरसलीन फेरी लगाकर दुकानों पर अंडे बेचने का काम करता था। घटना स्थल से उसका गांव लगभग तीन-चार किलोमीटर दूर है। वह अपने गांव बगदाद अंसार से हाथी देखने के लिए हबीबवाला आया था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments