HomeBreaking Newsकिच्छा ब्रेकिंग : दो साल के भान्जे के साथ निकला था युवक,...

किच्छा ब्रेकिंग : दो साल के भान्जे के साथ निकला था युवक, दिन में मिली थी पेड़ से लटकी लाश, बच्चे का कोई सुराग नहीं

किच्छा । कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में फंदे से झूलते पाए गए युवक के मामले में नया पेंच सामने आया है, जिससे पूरा मामला उलझता नजर आ रहा है । बताया जा रहा है कि मृतक कल ट्राजिट कैम्प से अपने 2 साल के भान्जे को साथ लेकर निकला था और उसके बाद से ही घर नहीं पहुचा । काफी खोजबीन के बाद आज युवक अरुण सिंह का पेड़ से लटका शव बरामद हुआ है लेकिन 2 साल के बच्चे धीरज सिंह का अभी तक को पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम बच्चे की तलाश कर रही है।
किच्छा कोतवाली क्षेत्र के तीसरी मिल के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था । जानकारी के अनुसार आज सुबह जब ग्राम चौकीदार इकबाल तीसरी मील के पास से गुजर रहा था, तभी सड़क किनारे एक युवक को पेड़ से लटका देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर किच्छा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुची। मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त अरुण सिंह निवासी शाहजहांपुर , उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

किच्छा ब्रेकिंग : हल्द्वानी मार्ग पर पेड़ से लटका मिला रुद्रपुर के युवक का शव

मृतक ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर में किराये के मकान में रहकर सिडकुल स्थित प्लाई वुड फैक्ट्री में काम करता था। जब उसके पिता से संपर्क किया तो पता लगा कि वह अपने 2 साल के भांजे को लेकर रविवार दोपहर से गायब था और ट्रांजिट कैम्प पुलिस को इसकी सूचना दी गयी थी। कल देर सायं मृतक द्वारा फ़ोन पर अपने भांजे धीरज को मारने के बाद खुद को भी मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद आज सुबह उसका पेड़ से लटका शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रांजिट कैम्प पुलिस भी घटना स्थल में पहुच गई और गायब भांजे की तलाश में जुट गई है। मृतक का दो वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था।
एसपी सिटी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि घटना दो थानों की है। मृतक का शव पीएम के लिए भेजा गया है। जबकि उसके 2 साल के भांजे की तलाश टीमों द्वारा की जा रही है। अब तक भांजे का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments