HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अचानक गुम हुई किशोरी को अपहर्ता व्यक्ति के कब्जे से छुड़ाया

अल्मोड़ा: अचानक गुम हुई किशोरी को अपहर्ता व्यक्ति के कब्जे से छुड़ाया

ADVERTISEMENTS

✍️ अपहर्ता गिरफ्तार, पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के लमगड़ा थानांतर्गत एक किशोरी घर में बिना बताए गुम हो गई। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई और पुलिस ने गहन छानबीन की, तो किशोरी 48 वर्षीय व्यक्ति के कब्जे में मिली। पुलिस ने अपहर्ता के कब्जे से किशोरी को छुड़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 363, 366A व 376(3) भादवि एवं पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले के मुताबिक लमगड़ा निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री 12 जून 2024 को बिना बताए घर से कहीं चले गई और घर वापस नहीं लौटी। तहरीर के आधार पर थाना लमगड़ा में धारा 365 भादवि के तहत मामला पंजीकृत किया गया। इसके बाद थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी ने नाबालिग बालिका की खोजबीन के लिए पुलिस टीम गठित की। टीम ने गहन सुरागरसी-पतारसी करते हुए जानकारी जुटाई और अथक प्रयास करते हुए तहरीर दर्ज होने के दो घण्टे के भीतर ही हाथीखान, लमगड़ा से नाबालिग बालिका को आनन्द सिंह नामक व्यक्ति के कब्जे से छुड़ा लिया और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।अपहर्ता से पूछताछ के बाद पंजीकृत अभियोग में धारा 365 भादवि का लोप करते हुए धारा 363, 366A व 376(3) भादवि एवं पोक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई। अपहर्ता 48 वर्षीय आनन्द सिंह पुत्र स्व. अमरनाथ सिंह, निवासी ग्राम हाथीखान, लमगड़ा, अल्मोड़ा निकला। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, अपर उप निरीक्षक नीमा मेर, हेड कांस्टेबल दीपक सिंह मेहरा व यशवन्त सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments