HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: विक्षिप्त के भेष में गांव में घूम रहा निर्वस्त्र, दे रहा...

बागेश्वर: विक्षिप्त के भेष में गांव में घूम रहा निर्वस्त्र, दे रहा गालियां

ADVERTISEMENTS

✍️ ग्रामीणों ने डीएम से लगाई इससे मुक्ति दिलाने की गुहार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: निर्वस्त्र होकर गांव में घूमने वाले व्यक्ति से थकलाड़ गांव के ग्रामीण आजिज आ चुके हैं, जो गांव में घूमते हुए महिलाओं से गाली गलौच कर रहा है। आज उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जिलाधिकारी से जांच करवा कर इस व्यक्ति को गांव से हटवाने तथा उसका उपचार कराने को कहा है।

थकलाड़ गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। कहा कि गांव में एक व्यक्ति निर्वस्त्र होकर घूमता है। वह महिलाओं से गाली गलौज करता है। गांव में भय का माहौल बना हुआ है। कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। वह व्यक्ति पागल का वेश में रहता है। पुलिस से भी शिकायत कर दी है। उनका कहना है कि वह मानसिक अस्वस्थ है। लेकिन जब तक उसका मेडिकल परीक्षण नहीं किया जाएगा, यह कहना भी उचित नहीं होगा। गांव के नवयुवक रोजगार के लिए पलायन कर चुके हैं। गांव में महिलाएं, बुजुर्ग आदि रहते हैं। उन्हें खतरा बना हुआ है। इस दौरान देव सिंह, शोबन सिंह, पूरन चंद्र, गुड्डी रावत, विक्रम सिंह, प्रताप सिंह, मेहरबान सिंह, नीमा देवी, मोहन सिंह, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments