HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पेंट्स एण्ड वार्निश उद्योग तोली में लगी भीषण आग

अल्मोड़ा: पेंट्स एण्ड वार्निश उद्योग तोली में लगी भीषण आग

ADVERTISEMENTS

✍️ फायर सर्विस टीम ने बमुश्किल पाया काबू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के धौलादेवी ब्लाक अंतर्गत तोली में स्थित एक पेंट्स एंड वार्निश उद्योग में आज जबर्दस्त आग धधक पड़ी। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन अल्मोड़ा से अग्निशमन दस्ता मय साजो सामान के मौके पर पहुंचा और बमुश्किल आग बुझाई। जिसमें काफी नुकसान होना भी बताया गया है।

आज फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि लीसा फैक्ट्री, तोली में आग लगी हुई है। इस सूचना पर अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम घटनास्थल पहुंची। आग अंबा पेन्ट्स एण्ड वार्निश उद्योग तोली, जागेश्वर में लगी हुई थी। फायर सर्विस यूनिट ने वाहन से दो हौज फैलाकर आग को बुझाना आरंभ किया। आग के भयानक रुप को देखते हुए एफएसओ ने गरुड़ाबाज हेलीपैड ड्यूटी पर तैनात यूनिट को घटनास्थल पर बुलाया। लीसे की आग बुझाने के दौरान 06 ड्रम फोम का प्रयोग कर आग को बुझाया गया। फायर सर्विस टीम में अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र, लीडिंग फायरमैन अजब सिंह व किशन सिंह, फायर सर्विस चालक उमेश चंद्र सिंह, मुकेश सिंह, उमेश कुमार, फायरमैन मोसिम अली, दीपक सिंह, जीवन जोशी, दीपक सिंह सामंत व रविचंद्र आर्या, महिला फायरमैन पूजा थापा व प्रियंका राणा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments