HomeUttarakhandNainitalनैनीपुल : घर पर बंधी बकरी पर झपट पड़ा गुलदार, वीडियो वायरल

नैनीपुल : घर पर बंधी बकरी पर झपट पड़ा गुलदार, वीडियो वायरल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। यहां क्षेत्र में काफी समय से गुलदारों का आतंक व्याप्त है। दिन दहाड़े ही तेंदुए गांवों में चले आते हैं। इनके द्वारा लगातार पालतू मवेशियों को शिकार बनाया जा रहा है। गुलदारों की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीण दहशत में हैं। गत दिवस एक तुेंदुवे ने घर के आंगन में बंधी बकरी पर हमला कर दिया गया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

हाईवे से होता हुआ आया, बंधी बकरी पर झपटा

उल्लेखनीय है कि नैनीपुल स्थित त्रिलोक सिंह बिष्ट पुत्र पान सिंह बिष्ट के आंगन में बंधी बकरी पर एक गुलदार झपट पड़ा। यह गुलदार हाईवे पर नीचे की तरफ से आया था। घटना गत सांय 4.30 बजे की बताई जा रही है। इस बीच सड़क से गुजर रहे कार सवारों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। शोर होने पर गुलदार बकरी को छोड़कर भाग गया।

बताया जा रहा है कि कार सवारों व पशु पालक त्रिलोक सिंह के परिवार वालों द्वारा शोर मचाए जाने पर गुलदार बकरी को छोड़ भाग गया। जिस कारण बकरी की जान बच गई। इधर ग्रामीणों का कहना है कि यहां लगातार गुलदार का आतंक है। त्रिलोक सिंह बिष्ट ने वन विभाग से इस मवेशीखोर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments