HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : हिंदू नव वर्ष पर निकली भव्य शोभा यात्रा, शामिल हुए...

अल्मोड़ा : हिंदू नव वर्ष पर निकली भव्य शोभा यात्रा, शामिल हुए सांस्कृतिक दल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

हिन्दू सेवा समिति के तत्वाधान में आज हिंदू नव वर्ष के मौके पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान संपूर्ण बाजार क्षेत्र नूतन वर्ष के मंगलमय जयघोष से गूंज उठा।

आयोजन के दौरान छोलिया नृतक, विभिन्न सांस्कृतिक दल, विहान सांस्कृतिक समिति व देवभूमि लोक कलाकार संघ के कलाकार, खत्याड़ी की महिला कलाकार व हिन्दू सेवा समिति परिवार के तमा सदस्य उपस्थित थे। शोभा यात्रा में भजन—कीर्तन और नए वर्ष के मंगलमय नारों से पूरा बाजार गूंज उठा। बाजार के मकानों से जगह—जगह पर फूल बरसाए गए। शोभा यात्रा दोपहर 12 बजे सिद्धि नौला पलटन बाजार से नंदा देवी तक निकली गई। सभी ने एक—दूसरे को हिंदू नव वर्ष और नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए मंगल कामनाएं कीं।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, उपाध्यक्ष किशन लाल, मनोज वर्मा, दीपक शाह, सचिव कमल साह, कोषाध्यक्ष नीरज बोरा, उपसचिव चंदन बहुगुणा, दीपक साह, दीपक वर्मा, कमल भट्ट, वैभव पांडे, दीप सिंह डांगी, विनोद वैष्णव, हरीश कनवाल, दर्शन रावत, समिति के संरक्षक सुशील साह, आशीष वर्मा, यशवंत पवार, संजू कठैत, भैरव गोस्वामी, मनीष जोशी, बलवंत राणा, पवन साह, राजेंद्र बिष्ट, अमन नज्जौन, विनोद वैष्णव, प्रभात शैली, संगम पांडेय, मनीष कनवाल, उज्ज्वल जोशी, राहुल अधिकारी, गोपाल चम्याल, विवेक वर्मा, प्रशांत वर्मा, गौरव जोशाद, दीपक तिवारी, दिव्या जोशी, गीता मेहरा, जया साह, विमला बोरा, प्रकाश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments