सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहन चेकिंग अभियान जारी रखा गया है। जिसके तहत यातायात नियमों को ताक में रखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई में लाई जा रही है। इसी क्रम में दन्या थानाध्यक्ष संतोष देवरानी ने चेकिंग के दौरान चालक भुवन चन्द्र उर्फ शंकर भट्ट पुत्र तारा दत्त, निवासी अण्डोली, जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। भुवन चंद्र वाहन संख्या यूके 01-8375 को शराब के नशे में चलाते पकड़ा गया। साथ ही उसके वाहन को सीज कर लिया।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




