HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking News: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में धरा गया एक नकलची, एलएलबी...

Almora Breaking News: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में धरा गया एक नकलची, एलएलबी व एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए कुल 246 अभ्यर्थी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अंतर्गत आज एलएलबी एवं एलएलएम की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। इन दोनों परीक्षाओं के लिए पंजीकृत कुल 317 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, किंतु इनमें से 246 ने परीक्षा दी। एलएलबी की परीक्षा में एक नकलची धरा गया।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए एलएलबी तथा एलएलएम की प्रवेश परीक्षा के लिए सोबन सिंह जीना परिसर में दो सेंटर (अपर एवं लोअर कैंपस) बनाये गए थे। जिनमें आज यह परीक्षा हुई।

प्रो. जोशी ने बताया कि एलएलबी में 242 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 91 ने परीक्षा दी, जबकि 51 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। इस परीक्षा के दौरान एक विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। एलएलएम की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 75 विद्यार्थियों में से 55 ने परीक्षा दी और 20 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण से सम्पन्न हुई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments