HomeBreaking Newsहल्द्वानी : खंडहर में चोरी—छुपे बेच रहा था अवैध शराब, चढ़ गया...

हल्द्वानी : खंडहर में चोरी—छुपे बेच रहा था अवैध शराब, चढ़ गया पुलिस के हत्थे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

प्रदेश में चल रहे चुनावी माहौल के बीच पुलिस द्वारा भारी नगदी लेकर चलने वालों व मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी—छिपे एक खंडहर में देशी शराब बचे रहे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से दस पेटी शराब बरामद हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी पंकज भट्ट ने समस्त थाना प्रभारियों को आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप में सम्पन्न कराये जाने हेतु अपने-अपने थाना—चौकी के सभी बैरियरों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर अधिक से अधिक मात्रा में नकदी अथवा प्रलोभन देने वाली सामग्री परिवहन करने वाले संदिग्धों के विरूद्व तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आदेश के अनुक्रम में हरवंश सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी व भूपेंद्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष मुखानी दीपक सिंह बिष्ट की पुलिस टीम द्वारा कठघरिया तिराहे से कमलुवागंजा को जाने वाले रास्ते में स्थित एक खंडहर में चोरी—छिपे लोगों को शराब बेच रहे एक व्यक्ति देवानंद कोहली पुत्र महानंद कोहली निवासी नारायण नगर, बिठोरिया नंबर–1, हरिपुर नायक, मुखानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई। आरोपीके खिलाफ थाना मुखानी पर धारा–60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments