HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी, लिया चितई के ग्वल देवता आशीर्वाद, कही यह...

अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी, लिया चितई के ग्वल देवता आशीर्वाद, कही यह बात..

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने व्यक्तिगत भ्रमण कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले चितई में जाकर न्याय के देवता गोलू मंदिर के दर्शन किये।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह अपने नि​जी वाहन से चितई पहुंचे, जहां उन्होंने बड़ी सादगी के साथ तमाम व्यापारियों और आम जनता का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने गोलू देवता के मंदिर में जाकर प्रार्थना की और ग्वल देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के रूप में लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो गया है। सीएम ने कहा कि गोलू देवता न्याय के देवता माने जाते हैं और अगाघ आस्था के प्रतीत हैं। उनकी भी ग्वल देवता पर अटूट आस्था है। यही कारण है कि आज वह यहां उनका आशीर्वाद लेने आये हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व के दौरान कोरोना जैसी महामारी भी फैली है, जिससे उत्तराखंड में भी संकट है।

अतएव वह ग्वल देवता से यही प्रार्थना करते हैं वह सभी प्रदेश वासियों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखें। प्रार्थना है कि यह चुनाव प्रक्रिया निर्वध्न रूप में संपन्न हो और सभी लोग सुख—शांति से रहें। इस दौरान उनके साथ भाजपा के तममा शीर्ष नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के भ्रमण के लिए निकल गये।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments