अजब-गजब (हल्द्वानी) : उम्र नाती पोते खिलाने और काम चरस बेचने का, 64 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

0

हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने 1 किलो से अधिक चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, पकड़ा गया तस्कर मुक्तेश्वर का रहने वाला है जो पहाड़ से चरस लाकर हल्द्वानी में सप्लाई करता था पुलिस पकड़े गए तस्कर के साथियों की तलाश में जुटी हुई है।


ADVERTISEMENTS

एसओजी और हल्द्वानी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए एक 64 वर्षीय बुजुर्ग को 1 किलो 115 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है, बुजुर्ग चरस को मुक्तेश्वर से इकट्ठा कर हल्द्वानी क्षेत्र में बेचने का काम करता था। तरस सप्लायर किशन सिंह नेगी, ग्राम पजाना मुक्तेश्वर उम्र 64 वर्ष के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। News WhatsApp Group Join Click Now

आईएनएस रणवीर में विस्फोट, तीन नौसैनिकों की मौत

पुलिस की गिरफ्तारी टीम में हरेंद्र सिंह चौधरी एसएचओ हल्द्वानी, नंदन सिंह रावत प्रभारी एसओजी नैनीताल, उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव, कॉन्स्टेबल कुंदन कठायत एसओजी, कांस्टेबल अशोक रावत एसओजी, कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला एसओजी, कांस्टेबल मोहन जुकरिया, कॉन्स्टेबल संजय नेगी शामिल रहे।

उत्तराखंड में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए नई एसओपी जारी, ऐसे होगी बच्चों की पढ़ाई

हल्द्वानी : जेल से छूटने के बाद बदला अपना हुलिया और फिर दिया ताबड़तोड़ चोरियों को अंजाम, पढ़े शातिर प्रमोद पिद्दा की…

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें