HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : वायरल वीडियो मचा रहा धमाल, जब कार सामने अचानक आ...

अल्मोड़ा : वायरल वीडियो मचा रहा धमाल, जब कार सामने अचानक आ गये दो गुलदार

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। यहां इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक सुनसान सड़क मार्ग पर कार के सामने दो बेखौफ गुलदार घूमते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडिया गत 17 जून बुधवार, 2020 का है। इसे फलसीमा—टाटिक मार्ग में शूट किया गया है। जहां गुलदार का एक जोड़ा सुबह लगभग 4.15 बजे बीच सड़क पर चल रहा है। ज्ञात रहे कि इस समय में अकसर लोग मार्निंग वॉक को भी निकला करते हैं। खूंखार वन्य जीव गुलदार के इस प्रकार मानवीय आबादी वाले इलाकों में दिखाई देना निश्चित रूप से खतरे की घंटी है। इस वीडियो को कार सवार लोगों ने शूट किया है। इस वीडियो में चलती कार में सवार युवक—युवतियां गुलदारों का पीछा करते हुए वीडियो शूट कर रहे हैं। ज्ञात रहे कि जहां यह गुलदार दिखाई दे रहे हैं, वही अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ मार्ग है। जहां दिन—रात वाहनों की आवाजाही रहती है। रात के समय भी छोटे वाहन व ट्रक यहां से गुजरते हैं। अलबत्ता सोचने वाली बात यह है ​कि इन दिनों लॉकडाउन के दौरान रात के समय यह लोग कार में सवार होकर किस तरह घूम रहे हैं। क्या बैरियरों में तैनात पुलिस द्वारा कोई रोक—टोक नही की जा रही है ? अलबत्ता वीडियो बनाने वालों का पता नही चल पाया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments