HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : गुलदार ने ग्रामीण को बनाया निवाला, क्ष​त—विक्षत शव बरामद

हल्द्वानी ब्रेकिंग : गुलदार ने ग्रामीण को बनाया निवाला, क्ष​त—विक्षत शव बरामद

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

गत बृहस्पतिवार को काठगोदाम ब्यूराखाम में एक महिला को निवाला बनाने की घटना के बाद ही अब गुलदार ने एक बार फिर एक अन्य ग्रामीण को अपना निवाला बना लिया है। ग्रामीण का क्षत—विक्षत शव जंगल से बरामद किया गया है।

ज्ञात रहे कि गत बृहस्पतिवार को नंदी सनवाल नामक महिला को गुलदार ने उस वक्त मार डाला था जब वह जंगल घास काटने गई थी। ठीक इसी तरह आज एक मामला फतेहपुर रेंज में घटित हुआ है। जानकारी के अनुसार आज सुबह ​बाजूनियाहल्दू कठघरिया निवासी 45 वर्षीय नत्थू लाल का अधखाया शव जंगल से बरामद हुआ है। वह गत दिवस दोपहर के वक्त घास काटने कठघरिया के जंगल गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने नत्थू लाल का शव आज सोमवार सुबह बरामद कर लिया है। नत्थू लाल का शव बहुत बुरी हालत में है। जिससे पता चल जाता है कि इसे भी गुलदार ने मारा है। इधर समाचार लिखे जाने तक वन महकमे के आला अधिकारी व कर्मी मामले की जांच कर रहे थे। ग्रामीणों में घटना के बाद से जबरदस्त रोष है, वह इसे आदमखोर घोषित कर मारने की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments