हल्द्वानी में ठंड से कांपे लोग, बारिश की बूंदों की तरह गिरा पाला

0
सांकेतिक फोटो

हल्द्वानी। राज्य में ठंड का सितम जारी है, कोहरा और शीतलहर जमकर कहर ढा रहे हैं। तो वहीं रविवार को हल्द्वानी समेत आसपास के इलाकों में ठिठुरन भरी ठंड में इजाफा हो गया है। लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों बाहर निकले। शहर में शाम होते-होते बारिश की बूंदों की तरह पाला गिरने लगा। जिसके बाद ठंड में ओर इजाफा हो गया। यहां अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस सीजन में तापमान पहली बार इतनी नीचे पहुंचा है।


ADVERTISEMENTS

दरअसल, बीते पांच दिनों से सर्दी का सितम जारी है। शनिवार को हल्द्वानी सहित आसपास के इलाकों में दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की थी। लेकिन रविवार को धूप के दर्शन ही नहीं हुए। शीतलहर का कहर सुबह से लोगों को परेशान कर रहा था। लोग दिन में भी लोग ठंड से कांपते नजर आए। News WhatsApp Group Join Click Now

दिनभर कड़ाके की ठंड रहने के साथ ही शाम के समय बारिश की बूंदों की तरह पाला गिरने लगा। जिससे ठंड ओर भी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में 9.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

हल्द्वानी : जनता को मिलेगा क्विक रिस्पांस, जिला पुलिस को मिले 5 नए सिटी पेट्रोल वाहन

Big News : उत्तराखंड में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी, जानें क्या रहेंगी पाबंदियां

बड़ी खबर : उत्तराखंड में अगले आदेशों तक स्कूल बंद, देखें नया आदेश

ADVERTISEMENTS