HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: दिव्यांगों को जागरूक करने को दौड़ा रथ, डीएम ने हरी...

Bageshwar News: दिव्यांगों को जागरूक करने को दौड़ा रथ, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में शत—प्रतिशत दिव्यांग इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए उन्हें जागरूक करने को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर से दिव्यांग जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

ADVERTISEMENTSAd

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा (पीडब्लूडी) प्रशन विथ डिसेबलटीस एप को लांच किया गया है जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों की मतदान में भागीदारी बढाना, दिव्यांगजनों को मतदान हेतु प्रोत्साहित करना एवं उनको सुगम निर्वाचन हेतु सम्पूर्ण सुविधायें एवं मदद उपलब्ध कराना है। एप के माध्यम से दिव्यांगजन ऑनलाइन दिव्यांग मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन, ह्विलचियर हेतु बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे सतप्रतिशत अपने मतदान का प्रयोग करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सोन आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments