HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ चीनी सामान के बहिष्कार...

हल्द्वानी न्यूज : शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ चीनी सामान के बहिष्कार का संकल्प

हल्द्वानी। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति एवं ब्रिक्स ह्यूमन राइट्स मिशन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अनीश कुमार अग्रवाल व उनकी टीम ने गलवान घाटी में देश रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे देने वाले 20 शहीद जवानों को कालाढूंगी चौराहा स्थित शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम महिला प्रदेश अध्यक्ष कनक चंद की अनुशंसा पर प्रदेश महासचिव संजय दुम्का ने देश के रक्षक सिपाहियों को समर्पित किया। अनुपम गुप्ता, अनिल गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, दिग्विजय सिंह, डॉ पंकज अग्रवाल, शोबन सिजवाली, निखिल अग्रवाल, नीतू रौतेला, भावना भंडारी, रमा रानी सभी पदाधिकारियों ने कहा कि हमारे जाबाज़ चीन से डट कर लड़े, अब हमारी बारी है, चीन को करारा जबाब देना है। सभी ने शपथ ली कि आज के बाद चीन के सभी उत्पादों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। इसकी शुरुआत अपने अपने मोबाइल से सभी चीनी ऐप्प डिलीट करके की जाए। आगे कोई भी चीनी उत्पाद प्रयोग में ना लाएं जाएं, जिससे चीन को सबक मिलेगा और वो धरातल पर आ जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments