HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: चंपावत जिले से भटकते अल्मोड़ा जनपद पहुंच गई विक्षिप्त महिला

Almora News: चंपावत जिले से भटकते अल्मोड़ा जनपद पहुंच गई विक्षिप्त महिला

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
चंपावत जिले से भटकते हुए एक विक्षिप्त महिला अल्मोड़ा जनपद में पहुंच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे बरामद किया और उसके पति से संपर्क कर उसे बुलाया और पति के आने के बाद महिला को उसके सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd

हुआ यूं कि डायल 112 से पुलिस को सूचना मिली कि एक विक्षिप्त महिला मोरनौला से शहरफाटक की ओर जा रही है। इस सूचना पर लमगड़ा थाना अंतर्गत चौकी मोरनौला में नियुक्त आरक्षी विजय चन्द्र व मनोज क्वीरा महिला की ढूंढखोज में लग गए। इन्हीं प्रयासों के चलते उन्हें महिला नगधनुनी मंदिर कल्लाखान के पास दिखायी दी। उन्होंने उसे रोका और पूछताछ की, तो पता चला कि महिला मौलनाजाख, जनपद चम्पावत की रहने वाली है। पुलिस ने महिला के पति जैत राम पुत्र काली राम से सम्पर्क साधा और उन्हें बुलाकर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments