Corona Update: अल्मोड़ा में फिर कोरोना ने लगाई छलांग, 420 पहुंची एक्टिव केसों की संख्या

0
कोरोना संक्रमित पांच माह के बच्चे की हल्द्वानी में मौत
कोरोना संक्रमित पांच माह के बच्चे की हल्द्वानी में मौत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले में कोरोना संक्रमण फिलहाल बढ़ते ही जा रहा है। जिससे साफ संकेत है कि यदि लापरवाही बढ़ी, तो बड़ी संख्या में लोग संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। आज जनपद में 112 नये कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। जिससे जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 420 हो गई है।
आज अल्मोड़ा जनपद दर्ज केसों में से 57 हवालबाग, 07 ताकुला, 07 भैसियाछाना, 11 लमगड़ा, 08 धौलादेवी, 06 द्वाराहाट, 05 चौखुटिया, 02 देघाट, 03 सल्ट, 01 भिकियासैण, 03 ताड़ीखेत तथा 02 केस रानीखेत क्षेत्र के हैं। जिले में अब तक कोरोना के कुल 12,566 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जिनमें से 11,009 केस डिस्चार्ज या माइग्रेट हो चुके हैं।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS