Sports : योनेक्स इंडिया बैडमिंंटन ओपन-2022, लक्ष्य सेन पहुंचे क्वार्टर फाइनल में

0

CNE REPORTER


ADVERTISEMENTS

दिल्ली में चल रही योनेक्स इंडिया बैडमिंटन ओपन सुपर सीरीज -2022 में अल्मोड़ा, उत्तराखंड के लक्ष्य सेन देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल के कवार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है।

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि प्री क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने स्वीडन के फेलिक्स बुरेस्तेद्त को सीधे सेटों में 21-12 व 21-15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है।

पहले दौर में लक्ष्य सेन ने इजिप्ट के अधम हतिम एल्गामल को भी सीधे सेटों आसानी से 21-15 व 21-7 से हरा दिया था।क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य की टक्कर हम वतन खिलाड़ी एचएस प्रनोय से होगी।

लक्ष्य ने हाल में सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। लक्ष्य सेन के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड परिवार, खेल प्रेमिओं व खिलाड़िओं ने लक्ष्य व उनके साथ में भारतीय टीम के कोच डीके सेन को बधाई व आगामी मैच के लिए शुभकामनायें दी हैं। 11 जनवरी से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 16 जनवरी तक जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS