Breaking : प्रेम जाल में फंसा युवती को भगा ले गया युवक, करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार

0
नाबालिग को घर में अकेला देख पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार
नाबालिग को घर में अकेला देख पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी


ADVERTISEMENTS

किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाने के बाद घर से भगाने और उसके शारीरिक शोषण के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा निवासी एक म‌हिला ने क्षेत्र के ही रहने वाले राबिश नामक युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी।

जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। करीब तीन माह बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। साथ ही इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के समक्ष किशोरी ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का बयान दिया है।

युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉस्को समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक ने अपनी बातों में नाबालिग युवती को बहलाया—फुसलाया और अपने साथ भगा ले गया। जिसके बाद वह तीन माह तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

ADVERTISEMENTS