देहरादून। आज प्रदेश में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है, तो वहीं नए केसों की संख्या में लगातार इजाफा जारी है। आज राज्य में कोरोना के 2127 नए केस मिले है जबकि 416 लोग कोरोना से जंग जीतकर अपने घरों को रवाना हुए है। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 6603 हो गई है। इधर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए है, और कोरोना की संख्या में लगातार इजाफा होते देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब धीरे-धीरे प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आती नजर आ रही।








कोरोना बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में 991, हरिद्वार में 259, नैनीताल में 451, उधम सिंह नगर में 189, पौड़ी में 48, अल्मोड़ा में 43, टिहरी में 35, चमोली में 25, पिथौरागढ़ में 30, बागेश्वर में 4, चंपावत में 26, उत्तरकाशी में 13, रुद्रप्रयाग में 13 नए केस मिले है, जबकि आज दून मेडिकल कालेज में एक संक्रमित ने दम तोड़ा है। News WhatsApp Group Join Click Now

इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 354303 पहुंच गया है। जिसमें से अब तक 333365 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 6906 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं और 7430 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
कोरोना के बढ़ते मामले – दिल्ली में सभी निजी दफ़्तरों को बंद करने का आदेश
UP की राजनीति में बड़ी हलचल – इस मंत्री का योगी कैबिनेट से इस्तीफा, सपा में हुए शामिल
अमेरिकी डॉक्टरों ने रचा इतिहास, इंसान के शरीर में किया सूअर के दिल का ट्रांसप्लांट

