HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: नगर में सरेआम राहगीर से लूट, 12 घंटे के भीतर...

Almora Breaking: नगर में सरेआम राहगीर से लूट, 12 घंटे के भीतर पुलिस गिरफ्त में लुटेरा युवक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां एक राहगीर से एक युवक ने सरेआम लूट कर ली। युवक ने घर को जा रहे व्यक्ति से राह में मोबाइल फोन, पर्स, आयुष्मान कार्ड व फोटोग्राफ लूट लिये। इसकी रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर कोतवाली पुलिस ने लुटेरे युवक को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया और लूटी सामग्री भी बरामद कर ली।

मामले के मुताबिक नगर के तल्ला गुरूरानीखोला निवासी कमलेश पंत पुत्र तारा दत्त पंत गत दिवस जब बाजार से घर को जा रहे थे, तो चम्पानौला के पास एक युवक ने उनसे मोबाईल फोन, पर्स, आयुष्मान कार्ड एवं 04 पासपोर्ट साईज फोटो लूट ली। श्री पंत ने इसकी तहरीर कोतवाली अल्मोड़ा में दी और इस आधार पर पुलिस ने धारा-394/411 के तहत लक्षित जोशी पुत्र रमेश चन्द्र जोशी, निवासी चौसर गुरुरानीखोला अल्मोड़ा के खिलाफ मामला पंजीकृत किया।

मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाल अरुण कुमार ने मामले के अनावरण एवं लूट की सामग्री की बरामदगी के​ लिए टीम गठित की। गठित टीम ने आरोपी की ढूंढखोज व चोरी का माल बरामद करने के लिए सम्भावित स्थानों पर ​दविश दी। सुरागरसी पतारसी करते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घण्टे के अन्दर आरोपी लक्षित जोशी को गिरफ्तार कर लिया और उसके द्वारा लूटे गए मोबाईल फोन, पर्स, आयुष्मान कार्ड एवं 04 पासपोर्ट साईज फोटो उसके घर से बरामद कर लिया। उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गयी है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक अम्बीराम आर्य़, एसआई धर्मेन्द्र कुमार, एसआई विजय नेगी, आरक्षी खुशाल राम आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments