HomeBreaking News16 स्कूली छात्र—छात्राओं सहित 17 संक्रमित, तहसील कार्मिक भी कोरोना पॉजिटिव

16 स्कूली छात्र—छात्राओं सहित 17 संक्रमित, तहसील कार्मिक भी कोरोना पॉजिटिव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/सुयालबाड़ी

कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। देखने में आ रहा है कि इस बार सबसे अधिक संक्रमण की चपेट में किशोर—किशोरियां, जो कि स्कूली छात्र—छात्राएं हैं आ रहे हैं। आज रविवार को भी क्षेत्र में 16 स्कूली बच्चों के अलावा गरमपानी तहसील में कार्यरत एक कार्मिक कोरोना संक्रमित मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बेतालघाट, गरमपानी क्षेत्र में कुल 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें से 03 राजकीय इंटर कालेज गरजोली व 13 राइंका जितुवापीपल, बेतालघाट के छात्र—छात्राएं हैं। वहीं गरमपानी तहसील में भी एक कार्मिक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। (ख़बर जारी है, आगे पढ़ें)

कोविड लैब गरमपानी से मिली जानकारी के अनुसार इन छात्र—छात्राओं की जांच पहले हुई थी, लेकिन रिपोर्ट अब आई है। चूंकि स्कूलों में अवकाश घोषित हो चुका है, अतएव इन सभी संक्रमित छात्र—छात्राओं को घरों में ही होम आइसोलेटेड कर दिया गया है। इधर एसडीएम राहुल साह ने बताया कि गरमपानी तहसील में एक कार्मिक कोरोना पॉजिटिव आया है, लेकिन फिलहाल तहसील कार्मिक हड़ताल पर ही चल रहे हैं। अतएव बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित करने की जरूरत नहीं है। चूंकि कार्मिकों की हड़ताल के चलते काम—काज नहीं हो रहा है और कोई तहसील नहीं आ रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments