HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : रोडवेज के किराए में दुगनी वृद्धि किए जाने के...

किच्छा न्यूज़ : रोडवेज के किराए में दुगनी वृद्धि किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

किच्छा। उत्तराखंड सरकार द्वारा रोडवेज बस के किराए में दुगनी वृद्धि किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना देते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मूल्य वृद्धि किए जाने के आदेश को वापस किए जाने की मांग की। रोडवेज बस के किराए में दुगनी, तीगुनी वृद्धि किए जाने से आक्रोशित तमाम कांग्रेसी नगर के रोडवेज बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने दरी बिछाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना दिया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली तथा नगर संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी ने कहा कि राज्य सरकार की जनविरोधी तथा विकास विरोधी नीतियों के चलते वर्तमान में रोडवेज बस का किराया हवाई यात्रा से भी महंगा हो चुका है और जनता पहले ही महंगाई से त्रस्त है और इसी बीच प्रदेश सरकार द्वारा किराए में वृद्धि किए जाने से आम गरीब जनता पर महंगाई की मार लगातार बढ़ती जा रही है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते आम जनता के सामने पहले ही रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है और अब किराया वृद्धि किए जाने के चलते महंगाई से आम आदमी की कमर टूट गई है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी तथा विकास विरोधी नीतियों का खामियाजा भाजपा को समय आने पर भुगतना होगा। इस मौके पर पुष्कर राज जैन, मेजर सिंह धारीवाल, दलजीत सिंह, सुरेश पपनेजा, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments