HomeUttarakhandDehradunउत्तरखंड में बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन

उत्तरखंड में बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठिठुरन

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखण्ड में शनिवार सुबह से ऊंचाई वाले स्थानों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान गिरने स ठिठुरन बढ़ गई है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि राज्य में बर्फबारी और पाला गिरने से पर्वतीय क्षेत्रों में कई मार्गों पर फिसलन होने से यातायात बन्द हो गया है।

सूत्रों ने बताया कि बर्फबारी के साथ पाला जमने से गोपेश्वर-चोपता-ऊखीमठ हाईवे पर बर्फबारी के बाद पाला जमन वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। राज्य के ऊँचाई वाले विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर बर्फ की परत एकत्रित हो गईं हैं। केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम में कई-कई फिट बर्फ जमा है। वहां पुलिस जवानों के साथ कुछ सन्यासी अभी भी मौजूद हैं।

इन स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के कारण पानी भी जम गया है। राज्य के अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी देर रात से हो रही बारिश के कारण तापमान 08 से 10 डिग्री सैल्सियस पहुंच गया है। पूरे राज्य में ठिठुरन बढ़ गई है। इधर आज शनिवार को अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रानीखेत, नैनीताल में मौसम करवट बदल चुका है। सुबह से ही आकाश में घने काले बादल हैं और लगातार बारिश का क्रम जारी है। देर शाम तक अल्मोड़ा में बर्फवारी के कयास लगाये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments