HomeBreaking Newsचौकी इंचार्ज ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों की ली ख़बर,...

चौकी इंचार्ज ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों की ली ख़बर, 07 चालान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

उत्तराखंड में पुन: बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पुलिस ने कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज क्वारब गिरीश चंद्र टम्टा ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी और 07 चालान बगैर मास्क पहने लोगों के किये।

चौकी इंचार्ज ने अल्मोड़ा—भवाली—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले समस्त वाहनों, जिसमें यात्री बसें भी शामिल रहीं की चेकिंग की। इस दौरान बगैर मास्क पहने लोगों को उन्होंने कोरोना नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण एक बार फिर फैलने लग रहा है। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्होंने कहा​ कि वाहन चालक व सभी यात्री मास्क अनिवार्य रूप से पहनें और सेनिटाइजर का भी प्रयोग करें। इस दौरान उन्होंने एमबी एक्ट के तहत 03 और बगैर मास्क पहने 07 लोगों के चालान किये। इस मौके पर उनके साथ कांस्टेबल आनंद राणा, गोपाल बिष्ट, प्रेम कुमार व नंदन भाकुनी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments