HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: साईकिल से देश भ्रमण पर निकले मेला डुंगरी गांव के...

Bageshwar News: साईकिल से देश भ्रमण पर निकले मेला डुंगरी गांव के भाष्कर

ADVERTISEMENTS

विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
गरुड़ तहसील के मेला डुगंरी का युवक साईकिल से पूरे देश की यात्रा पर रवाना हुआ है। क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर युवक को रवाना किया। उनका कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए देश के सभी राज्यों में जाने का लक्ष्य है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है।

गुरुवार को साइकिल लेकर भाष्कर भंडारी पुत्र केदार सिंह भंडारी एसबीआई तिराहे पर पहुंचे। यहां क्षेत्रीय विधाय दास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले का युवक पूरे देश में साइकिल से यात्रा करेगा। उनका मुख्य मकसद उत्तराखंड में स्टार्ट अप शुरू करना है। भ्रमण के दौरान वह इस आइडिया से लोगों को रूबरू कराएंगे। इस मौके पर यंका जिलाध्यक्ष कवि जोशी, बबलू कपकोटी, मुकेश कोरंगा, भूपेंद्र कोरंगा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments