ऋषिकेश से सीमेंट लाद कर ले जा रहा एक ट्रक ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे में सिनालीगाड़ के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में सीमेंट के कट्टों के नीचे दब जाने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद टिहरी गढ़वाल के थौलधार ब्लॉक मुख्यालय कंडीसौड़ में यह हादसा हुआ है। नायब तहसीलदार कंडीसौड़ किशन सिह महंत ने बताया कि सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एक होमगार्ड के साथ ही कई स्थानीय नागरिकों ने घायल को ट्रक से बाहर निकाला, जिसके बाद उसे चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया गया है। वहीं सीमेंट के नीचे दबे एक अन्य व्यक्ति को बाहर निकाला गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी फिलहाल मृतक व घायल की पहचान नहीं हो पाई है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।