HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: गांधी पार्क धरना देकर आवाज दी—जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त...

Almora News: गांधी पार्क धरना देकर आवाज दी—जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करो

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने आज मंगलवार को गांधी पार्क में धरना दिया तथा प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

धरने को सम्बोधित करते हुए समिति के संयोजक प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि नवम्बर 2017 में जबसे प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू किया है तबसे सर्वदलीय संघर्ष समिति लगातार इसे समाप्त करने की मांग को लेकर आन्दोलनरत है तथा स्थानीय जनता भी इसे अविलम्ब समाप्त करने की मांग कर रही है, लेकिन इसे सरकार की हठधर्मिता ही कहेंगें कि सरकार जिला विकास प्राधिकरण के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। समिति प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि सर्वदलीय संघर्ष समिति विगत साढ़े चार सालों में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर दर्जनों ज्ञापन भेजे जा चुके हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

धरने का संचालन सभासद हेम तिवारी ने किया। धरने में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पान्डे, लक्ष्मम सिंह ऐठानी, नारायण दत्त पाण्डे, प्रताप सत्याल, राजू गिरी, आनन्दी वर्मा, ललित मोहन पन्त, हर्ष कनवाल, चन्द्रमणि भट्ट, एमसी काण्डपाल, ललित मोहन जोशी, हेम चन्द्र तिवारी, हेम चन्द्र जोशी सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments