उत्तराखंड ब्रेकिंग : गोशाला में लगी आग, पलभर में 47 बकरियों की मौत

0
सांकेतिक फोटो

चमोली/गोपेश्वर। यहां देवाल विकासखंड के बेराधार गांव में तड़के एक गोशाला में आग लग गई। और देखते ही देखते गोशाला में बंधी 47 बकरियां पलभर में जलकर मर गई। वहीं पूरी गोशाला जलकर स्वाह हो गई। इस दौरान बकरी पालक भी झुलस गया। बताया जा रहा है कि बकरी पालक गोशाला में आग जला सो गया था। शायद किसी कारण अंदर आग फैल।


ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार बेराधार गांव निवासी 76 वर्षीय महिपाल सिंह पुत्र शेर सिंह की गोशाला में आज तड़के पांच बजे अचनाक आग लग गई। देखते ही देखते आग भड़क गई। घटना का पता तब चला, जब ग्रामीणों ने धुआं देखा।

Uttarakhand कोरोना अटैक : आवासीय विद्यालय के कुल 92 बच्चे निकले कोरोना संक्रमित, यह निर्देश हुए जारी

वहां पहुंचकर उन्होंने आग बुझाने की बहुत कोशिशें की, लेकिन बुझ नहीं पाई। ग्रामीणों ने महिपाल सिंह को किसी तरह बाहर निकाला। तब उसकी जान बच पाई। गोशाला के अंदर की 47 बकरियां जलकर मर गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे देवाल के नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट ने बताया है कि महिपाल सिंह सुबह चार बजे उठा और गोशाला में आग जला दी। उसके बाद वहां सो गया। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

आग धीरे-धीरे गोशाला के अंदर फैलती रही और पूरी गौशाला को अपनी गिरफ्त में ले लिया। वहां 47 बकरियां बताई गई हैं। प्रथम दृष्टा आग लगने का कारण मानवीय भूल की आशंका जताई जा रही है। इधर, पशु चिकित्सक नितिन बिष्ट ने जली हुईं बकरियों का मेडिकल किया।

UKSSSC Update : सहायक अध्यापक एलटी का परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखें

नैनीताल : नए साल की उतरी नहीं शराबी कार चालक ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल

ADVERTISEMENTS