HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : राहुल गांधी ने नहीं मनाया, लेकिन कांग्रेसियों ने न्याय...

बागेश्वर न्यूज : राहुल गांधी ने नहीं मनाया, लेकिन कांग्रेसियों ने न्याय किट बांट मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

ADVERTISEMENTSAd

बागेश्वर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है।राहुल आज 50 साल के हो गये हैं। उनका जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था। दिल्ली में उनके आवास पर राहुल को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, लेकिन उन्होंने सीमा में शहीद 20 भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। इसी के मद्देनजर बागेश्वर में भी कांग्रेस नेताओं ने सादे रूप से उनका 50वाॅ जन्मदिन मनाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती मरीजों के बीच फल आदि का वितरण कर लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ ही राहुल के दीर्घायु होने की दुआएं मांगी।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा,पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी,नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ,गोकुल परिहार सहित कई जन कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। वहीं युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेताओं ने अपने युवा नेता का जन्मदिन भारत बचाओ दिवस के रुप में मनाया।उन्होंने जरुरतमंदों को कोरोना न्याय किट बांटा। किट में राशन, तेल, मास्क, सेनिटाइजर,ग्लव्स आदि सामान था।

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत ने कहा कि युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी का जन्मदिन उनकी सोच के अनुरुप मनाया है। जिसमें जरुरतमंदों को न्याय किट का वितरण किया गया।मौके पर रंजीत दास,भूपेश खेतवाल,गोविंद कठायत,सुर्पभान दफौटी, चेतन,प्रमोद जोशी ,गोविंद रावत,प्रकाश आर्य,कुलदीप मेहता और कई युवा कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments