HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नववर्ष के प्रथम दिवस आधे शहर में पेयजल आपूर्ति पड़ी...

अल्मोड़ा : नववर्ष के प्रथम दिवस आधे शहर में पेयजल आपूर्ति पड़ी ठप, आक्रोश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

नव वर्ष के आगमन के पहले रोज आज अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप रही। जिसको लेकर जनता में जल संस्थान की कार्यशैली के खिलाफ तीव्र रोष है।

जानकारी के अनुसार आज नगर के हीराडुंगरी क्षेत्र पम्प से होने वाली पेयजल आपूर्ति ठप पड़ गई। जिस कारण हीराडुंगरी, एनटीडी, रानीधारा, शैल, पनियाडियार, ढूंगाधारा, पूर्वी पोखरखाली क्षेत्र की जनता नव वर्ष के पहले दिन पेयजल महरूम रही। यही शिकायत कई अन्य मोहल्लों से भी आई है।

अल्मोड़ा जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने कहा कि जल संस्थान की विभागीय लापरवाही से आये दिन जनता पेयजल से जूझती रहती है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की कोई जवाबदेही नहीं है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की संवादहीनता से आये दिन जनता को पेयजल की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी द्वारा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को पेयजल नहीं आने की दशा में जनता को मोबाइल में मैसेज भेजकर सूचित करने को कहा था, लेकिन विभाग के अधिकारी जिलाधिकारी के आदेश का मखौल उडा़ रहे हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि जल संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों की जनता के प्रति जवाबदेही तय की जाए। बार-बार लापरवाही करने वाले अधिकारियों के प्रति ठोस कार्यवाही होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments