HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग : अल्मोड़ा पहुंचे उत्तराखंड के लाल लक्ष्य सेन, जोरदार स्वागत

बिग ब्रेकिंग : अल्मोड़ा पहुंचे उत्तराखंड के लाल लक्ष्य सेन, जोरदार स्वागत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

हुईलवा, स्पेन में हुई सीनियर विश्व चैंपियनशिप 2021 में कांस्य पदक जीतकर लौटे उत्तराखंड के शटलर लक्ष्य सेन अपने पिता व कोच डीके सेन व परिजनों संग अल्मोड़ा पहुंच गये हैं।

उनके यहां पहुंचने पर स्वागत में सैकड़ों लोगों का जन समूह उमड़ पड़ा। चौघानपाटा में माल्यार्पण कर लक्ष्य सेन और डीके सेन का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद लक्ष्य सेन होटल शिखर को रवाना हो गये हैं, जहां उनके स्वागत में भव्य कार्यक्रम रखा गया है। ज्ञात रहे कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के लक्ष्य ने इतिहास रचा है। उन्हें विश्व चैंपियनशिप की मैडल की दौड़ में सबसे युवा भारतीय होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

ज्ञात रहे कि गत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हुए कार्यक्रम में भारत के बैटमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित कर उन्हें 15 लाख की धनराशि का चेक भेंट किया था। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन के पिता डीके सेन और माता मंजू सेन को भी सम्मानित किया है। इधर स्वागत कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि लक्ष्य सेन ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतकर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। तमाम लोगों ने आशा जताई है कि लक्ष्य सेन आगामी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। यहां चौघानपाटा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की ओर से इस स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments