HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे...

किच्छा न्यूज़ : राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

किच्छा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा दर्जनों लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क वितरित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। उत्तराखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव सरवर हुसैन के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा और उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। युवा कांग्रेसी नेता सरवर हुसैन ने कहा कि युवा सोच ही देश का चौमुखी विकास कर सकती है और देश का हित कांग्रेस के हाथों में ही सुरक्षित है।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकाल देश की जनता देख चुकी है और देशवासी अब कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है और समय आने पर देश में कांग्रेस पार्टी नई शक्ति के साथ उभरेगी और देश का चौमुखी विकास होगा तथा देश के प्रत्येक गरीब, निर्धन व पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने दर्जनों लोगों को करोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करते हुए मास्क वितरित किए। इस अवसर पर मोहम्मद यामीन, मुजीब अहमद, सैफ खान, शाहिद अहमद, हाफिज अहमद, शकील अहमद, मुन्ना खान आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments