HomeAccidentनैनीताल ब्रेकिंग : खाई में जा गिरी पर्यटक बस, चालक की दर्दनाक...

नैनीताल ब्रेकिंग : खाई में जा गिरी पर्यटक बस, चालक की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल/हल्द्वानी

नैनीताल के सिटी हार्ट ट्रेवल्स की पर्यटक बस ज्योलिकोट के पास गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा ज्योलीकोट मुख्य बाजार से 50 मीटर आगे हुआ। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर रात बस संख्या UK04 PA 0268 हल्द्वानी की तरफ जाते वक्त करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में सिर्फ चालक सवार था। यदि इसमें सवारियां भी होती तो हादसा भयानक रूप ले लेता। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गम्भीर अवस्था में बाहर निकाला।

चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे थे। उनके अनुसार सड़क से करीब 70 मीटर नीचे उतर कर देखा तो प्राइवेट बस संख्या यूके 04 पीए 0268 खाई में गिरी हुई थी। पुलिस कर्मियों ने और नीचे उतर कर देखा तो बस के नीचे एक व्यक्ति दबा था। जिसके चालक होने का अंदेशा जताया जा रहा है। चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार के मुताबिक घंटों की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments